{"_id":"5970e0054f1c1bbc5a8b4689","slug":"101500569605-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ अपराधी नहीं, लूटा धन भी बरामद करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ अपराधी नहीं, लूटा धन भी बरामद करे पुलिस
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस सिर्फ अपराधी न पकड़े, बल्कि लूटा गया धन भी बरामद करे। यदि ऐसा नहीं होता है मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक ले जाया जाएगा। यह चेतावनी जिला उद्योग व्यापार मंडल ने दी है। गुरुवार को व्यापारियों ने बैठक कर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। कहा कि जिले की पुलिस अपराध रोकने में नाकाम है।
कोतवाली रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। पुलिस पेट्रोलिंग कमजोर होने की वजह से लगातार घटनाएं हो रही हैं। संबंधित पुलिस थानों की जिम्मेदारी होती है वह अपने इलाके में घटनाएं न होने दे, लेकिन जिले की पुलिस की नींद तब टूटती है जब कोई बड़ी वारदात हो जाता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि सिर्फ अपराधियों को पकड़े जाने से घटना का पटाक्षेप नहीं हो जाता। जब तक पुलिस लूटा गया धन और सामान बरामद कर पीड़ित को सुपुर्द नहीं कर देती है, तब तक पुलिस की भूमिका समाप्त नहीं होती है। जिले की पुलिस अपराधियों को पकड़ कर कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है। इस दौरान महामंत्री विष्णु अग्रवाल, योगेश सिंह, अवधेश गुप्त, धनोज जायसवाल, जवाहर वर्मा, वासुदेव वर्मा, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।