{"_id":"594022ec4f1c1b2f098b462e","slug":"101497375468-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षक की बर्खास्तगी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षक की बर्खास्तगी तय
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रुद्रपुर के प्राथमिक विद्यालय भिरवां में तैनात फर्जी शिक्षक की बर्खास्तगी तय है। नौ जून को उसे पक्ष रखने के लिए बीएसए ऑफिस बुलाया गयाथा। लेकिन नहीं आया। बीएसए राजीव यादव ने बताया कि उसके घर एक और नोटिस भेजी जाएगी। यदि वह फिर नहीं आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
संतकबीनगर के अभिषेक त्रिपाठी ने देवरिया बीएसए राजीव कुमार यादव और सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को पत्र लिखकर कहा था कि उनके नाम से देवरिया के रुद्रपुर के प्राथमिक विद्यालय भिरवां में फर्जी शिक्षक की नौकरी कर रहा है। शिकायत के बाद महकमा हरकत में आया। बीएसए ने मामले की जांच बीईओ से कराया, लेकिन फर्जी शिक्षक नहीं मिला। वह फरार चल रहा है। विभाग ने उसे पत्र भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए पांच जून को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। अंतिम बार उसे नौ जून को उपस्थित होने का मौका दिया गया है। यदि इस बार वह उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ बर्खास्तगी और रिकवरी की कार्रवाई होगी। उधर, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने 12 मई को तत्कालीन बीएसए गोरखपुर ओमप्रकाश यादव को जांच अधिकारी नामित किया था। हालांकि शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बीएसए राजीव कुमार यादव का कहना है कि फर्जी शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई अंतिम चरण में चल रही है।