{"_id":"593ecae11126f48b438b458f","slug":"101497287393-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता को कोटेदारों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता को कोटेदारों ने पीटा
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तहसील परिसर में आंदोलन के दौरान नारेबाजी करने को लेकर कोटेदारों ने एक कांग्रेस नेता को पीट दिया। पिटाई के बाद नेता ने जमीन लेटकर तहसील के अधिकारियों, कोटेदारों और ग्राम प्रधानों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे हंगामा करने के बाद किसी तरह समझा-बुझाकर मनाया गया।
रतनपुर पचलड़ी गांव के रहने वाले शेषनाथ ठाकुर हमेशा कांग्रेस का झंडा लेकर चलते हैं। वह अक्सर तहसील परिसर में अनोखे अंदाज में समस्याओं के लेकर नारेबाजी कर आवाज उठाते रहे हैं। सोमवार को तहसील परिसर में शेषनाथ साइकिल लेकर पहुंचे तो वहां कोटेदारों का विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा था। वहां देहात और नगर के कोटेदार मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। शेषनाथ धरना स्थल पर पहुंच कर कोटेदारों के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कोटेदारों को कम राशन बांटने और गरीबों का राशन चुराने का आरोप लगाया। धरने बैठे कोटेदार भी उग्र हो गए। उनमें से कुछ ने नेता को पीट दिया। पिटाई के बाद नेता ने खुद पर साइकिल गिराकर जमीन पर लेट गए और जोर-जोर से नारेबाजी की। तहसील परिसर में ड्रामा करीब एक घंटे तक चला। फिर कुछ लोग नेता को समझाकर धरना स्थल से दूर ले गए। कांग्रेस के नेता ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदार गरीबों का राशन लूट रहे हैं। वह पिटाई से डरने वाले नहीं हैं।