{"_id":"593c34224f1c1bf8198b45b7","slug":"101497117730-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमार्ग काट बना लिया खेत, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमार्ग काट बना लिया खेत, डीएम से शिकायत
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एक व्यक्ति ने चकमार्ग को काटकर खेत बना लिया है। तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस चकमार्ग के कट जाने से गांव के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
देवरिया खास नगर बाहर के रहने वाले रामाज्ञा विश्वकर्मा ने दो मई को तहसील दिवस में प्रार्थना देकर शिकायत की थी कि उनके गांव के एक चकमार्ग को गांव के ही नेबूलाल राजभर और बाबूलाल राजभर ने काटकर अपने खेत में मिला लिया है। चकमार्ग काट लिए जाने से गांववालों को काफी दिक्कत हो रही है। पूर्व में भी दोनों भाई इस तरह की हरकत कर चुके हैं। गांव के लोग जब कुछ कहते हैं तो दोनों विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रामाज्ञा का कहना है कि दो मई को डीएम से शिकायत की गई। डीएम ने एसडीएम सदर को कार्रवाई करने का आदेश दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता रामाज्ञा का कहना है कि लेखपाल गांव में गए जरूर थे, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर उन्होंने पैमाइश नहीं की। ग्राम प्रधान ने लेखपाल से अगले साल चकमार्ग बनवाने की बात कही। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी।