फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 thound children got admission in schools

परिषदीय स्कूलों में हुआ दस हजार से अधिक का नामांकन

Sat, 30 Apr 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
10 thound children got admission in schools
परिषदीय स्कूलों मेें हुआ दस हजार से अधिक का नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों, गांवों एवं कस्बों में बीएसए संतोष कुमार राय के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के लिए महाअभियान चलाया गया। एसएसए के जिला समन्वयकों, शिक्षकों, कर्मचारियों के हाउस होल्ड सर्वे के बाद 10 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया।
बीएसए ने शहर के स्टेशन रोड स्थित मलिन बस्ती में अभिभावकों से बात की और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। एक दिव्यांग बच्चे का नामांकन प्राथमिक विद्यालय अबूबकर नगर में जाकर स्वयं कराया। यहां एआरपी भारत रत्न त्रिपाठी और नगर क्षेत्र के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र को 20 बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया। कांशीराम आवास नगर क्षेत्र पहुंच कर बीएसए ने छह बच्चों नामांकन प्राथमिक विद्यालय ट्यूबेल कालोनी में कराया। मलिन बस्ती में कुल 12 बच्चे मिले, इनके नामांकन के लिए संबंधित को कहा। उनके साथ एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। उधर जिले में चलाए गए नामांकन महाभियान अंतर्गत समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों के 20 घरों का एवं समग्र शिक्षा अभियान के सभी जिला समन्वयक, एमडीएम डीसी को दो-दो विकास खंडों के पांच ग्राम पंचायतों के 20 घरों का, सभी एआरपी एवं एसआरजी को दो ग्राम पंचायतों के 10-10 घरों, समस्त डायट मेंटर को पांच ग्राम पंचायतों के 20 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

विकास खंडों में बीईओ की देखरेख में चला अभियान
देवरिया सदर एवं रुद्रपुर में बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी, रामपुर कारखाना में बीईओ रोहित पांडेय, विकासखंड गौरी बाजार में जिला समन्वयक एमआईएस नितिन त्रिपाठी और बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, एआरपी रामकिशोर मौर्य, परमात्मा सिंह, पथरदेवा में जिला समन्वयक स्वप्नेश प्रकाश मंगलम, रुद्रपुर में जिला समन्वयक आलोक पांडेय, विकासखंड सलेमपुर में एमडीएम डीसी डीपी सिंह एवं देवरिया एवं रामपुर कारखना में डीसी बालिका टीएन पांडेय ने अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में चले नामांकन अभियान में बेसिक शिक्षा निदेशालय से 48 हजार बच्चों का नामांकन लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले में पहले ही 43282 का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका था। शनिवार को चलाए गए महा अभियान में सभी विकास खंडों से मिलाकर 10 हजार से अधिक नौनिहालों का नामांकन कराया गया है। -संतोष कुमार राय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed