फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 mva transformer will be established in salempur

Deoria News: ओवरलोड ट्रिपिंग की समस्या से 150 गांवों को मिलेगी निजात

Tue, 05 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 mva transformer will be established in salempur
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

लार उपकेंद्र में दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार उपकेंद्र से जुड़े 150 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को इस बार गर्मी से पहले ओवरलोड ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। उपकेंद्र के अंदर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर के बदले 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार से लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद ओवर लोड, ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
लार उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से 150 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। यह ट्रांसफाॅर्मर जर्जर हो चुका है। लोड बढ़ने पर आग लगने व ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे अधिक दुश्वारियां गर्मी व बारिश के दिनों में उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ती थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जेई गोरख गुप्ता ने एक माह पहले निगम के अधिकारियों से दस एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर के लिए पत्र भेजकर लगवाने मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद निगम के अधिकारियों ने लार उपकेंद्र के लिए दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर स्वीकृत कराया है। बुधवार से इसे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद उपकेंद्र से जुड़े गांवों को ओवर लोड, ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, आपूर्ति बहाल करने के दौरान अब कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें पैनल में आने वाले करंट का झटका महसूस नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने से ओवर लोड, ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती थी। अब इसकी जगह पर दस एमवीए का लगाया जा रहा है। लगने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।


आज से सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक एक सप्ताह नहीं मिलेगी आपूर्ति
सलेमपुर। पांच एमवीए की जगह लार उपकेंद्र में दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य आज से शुरू हो जाएगा। जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि कार्य चलने के दौरान सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति नहीं मिलेगी। वहीं, छह बजे के बाद शिफ्ट बांटकर तीन-तीन घंटे अलग-अलग फीडर को एक सप्ताह तक बिजली दी जाएगी। कार्य खत्म होने के बाद सुचारु रूप से आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed