फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 ladies fallen ill due to food poisoning

शादी समारोह में विषाक्त भोजन से दस महिलाएं बीमार

Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 ladies fallen ill due to food poisoning
शादी समारोह में विषाक्त भोजन से दस महिलाएं बीमार
विज्ञापन

भटनी। शादी समारोह में भोजन के बाद दस महिलाएं बीमार पड़ गईं। परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीमार महिलाओं में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

भटनी इलाके के लालचक गांव से शनिवार को पिवकोल में बरात गई थी। रिश्तेदार व घर के पुरुष सदस्य बरात में शामिल होने चले गए। महिलाएं दरवाजे पर शादी से संबंधित कार्यक्रम करने लगीं। देर रात महिलाओं ने भोजन किया। भोजन के एक घंटे बाद घर की सदस्य गुड्डी देवी (25), संध्या (18), सविता (17), रिंकू (22), लवंगी देवी (45), सलोनी (18 ), प्रियंका (25), प्रीति (18), कमलावती (19,) बिंदा देवी (35) की तबीयत खराब हो गई। रविवार सुबह बरात से वापस लौटने पर लोगों ने महिलाओं की स्थिति देख उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में चर्चा है कि शनिवार शाम को बरात में जाने के लिए जिन लोगों ने भोजन किया था, उसमें कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते वे बरात नहीं जा पाए थे और उसी भोजन को देर रात महिलाओं ने खाया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विषाक्त भोजन करने से दस युवतियां व महिलाएं बीमार हो गई थीं। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed