फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1 died in accident in deoria

सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 18 Mar 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
1 died in accident in deoria
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के हेतिमपुर का रहने वाला था पंकज
कुशीनगर में दो बाइक की टक्कर में गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। हेतिमपुर गांव के एक युवक की कुशीनगर में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कुशीनगर में एक दुकान पर काम करता था। बुधवार को बाइक से दुकान पर जा रहा था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना के हेतिमपुर गांव के अशोक गुप्ता का बड़ा बेटा पंकज गुप्ता (21) कुशीनगर के कसया में एक दुकान में काम करता था। बुधवार को वह बाइक से दुकान पर जा रहा था। कुशीनगर के झुगवां गांव के पास पहुंचा था कि तभी गलत लेन पकड़कर अचानक सामने से एक बाइक सवार युवक आ गया। उसने पंकज की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पंकज को एंबुलेंस से इलाज के लिए कसया के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पिता अशोक गुप्ता, माता मालती देवी और छोटे भाई सुधीर का रो-रोकर बुरा हाल है। पंकज की मौत से उसके बाबा अयोध्या गुप्ता सदमे में हैं। देर शाम हेतिमपुर में पंकज का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल
मेहरौनाघाट/पिंडी। दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लार नगर के धवरिया वार्ड निवासी धनंजय चौहान किसी काम से बुधवार को बाजार जा रहे थे। अभी वह लार सलेमपुर मार्ग पर थाना गेट के सामने पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पहुंचे आस पास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लार पहुंचाया। दूसरी तरफ अलाउद्दीन निवासी फानी टोला गजेड़ी मोड़ पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत
मोटर में शार्ट सर्किंट से नल में आ गया करंट
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। बड़हरा गांव के रहने वाले एक शख्स की करंट लगने की मौत हो गई। वह नल पर नहा रहा था। इसी दौरान शार्ट सर्किंट से नल में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट लगते ही परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बड़हरा निवासी संजीव पासवान (25) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की दोपहर वह घर पर नल से नहा रहा था। इसी दौरान अचानक नल में करंट आ गया। झटका लगते ही वह गिरकर बेहोश हो गया। पत्नी उसे लेकर अस्पताल भागी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। युवक को तीन साल की एक बेटी है। उसकी पत्नी मीरा पति की मौत पर दहाड़ें मारकर रोने लगी। वहीं मां लीलावती का रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत से जहां विवाहिता की मांग सूनी हो गई तो वहीं तीन साल की मासूम बच्ची यतीम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed