{"_id":"60d76b7a8ebc3e2d9a2a30dc","slug":"1-died-4-positive-deoria-news-gkp3996429100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, चार लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, चार लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, चार लोग पॉजिटिव
जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई 41
होम आइसोलेशन में चल रहा 18 लोगों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन शनिवार को आई रिपोर्ट में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं, चार लोग पॉजिटिव मिले।
जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20,168 हो चुकी है, जबकि 19,910 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 41 हैं। होम आइलोसेशन में 18 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 217 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में एक भी भर्ती मरीज नहीं हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गईं हैं। गांवों में तेजी से जांच कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हॉस्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
6295 लोगों को लगा कोरोना का टीका, वैक्सीन की कमी से लौटे लोग
देवरिया। जनपद में शनिवार को 82 टीकाकरण कार्य आई। लक्ष्य 6730 के सापेेक्ष 6295 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 3532 युवाओं, 569 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1256 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 938 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित कई केंद्रों पर लोगों की भीड़ रही। लोग रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद वैक्सीन समाप्त हो गई और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। वैक्सीन की कमी थी, जिससे दिक्कत आई।
साकेत नगर वार्ड में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देवरिया। शहर के वार्ड नंबर दस साकेत नगर मोहल्ले में दो दिन तक चले कोविड वैक्सीनेेशन में मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड में कृष्णा नंद पाठक के मकान के सामने शुक्रवार व शनिवार को लगाए गए टीकाकरण कैंप में 280 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। इसमें मुख्य रूप से उपेंद्र पांडेय, संदीप पाठक, आकाश मिश्रा, गोपाल सैनी की भूमिका सराहनीय रही।