फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1 died 17 positive

कोरोना से एक की मौत, 17 पॉजिटिव

Mon, 31 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
1 died 17 positive
कोरोना से एक की मौत, 17 पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई 535, होम आइसोलेशन में 380 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में सोमवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई, वहीं, 17 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव की संख्या 19,964 हो गई है। एक्टिव केस 535 पहुंच गए हैं, जबकि 19,239 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 380 लोग हैं।
जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल-2 अस्पताल में 39, सीएचसी गौरीबाजार में एक तथा तीन निजी अस्पतालों में 12 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या छह सौ से कम होने पर जनपद भी अनलॉक हो गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन अब भी हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, इस बीमारी की चपेट में आने से कुछ लोग काल के गाल में भी समा रहे हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक महिला की मौत हो गई। इसके बावजूद लोग बेपरवाह हैं और सड़कों पर घूम रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण में कमी आ रही है। कोरोना के नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी गई है। मरीजों के इलाज के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सावित्री अस्पताल में दो, आस्था में नौ, स्टार अस्पताल में एक, जिला अस्पताल में 39, सीएचसी गौरीबाजार में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं, निजी वेदांक अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी अस्पतालों में बेड खाली हैं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 18 से 44 तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है। कहा कि वैक्सीन लगवाना आवश्यक है।
विज्ञापन

36.66 प्रतिशत लोगों ने ली वैक्सीन की डोज
देवरिया। जनपद में सोमवार को मौसम साफ होने पर टीकाकरण कार्य में कुछ तेजी आई। वेस्टेज रोकने के विभाग के प्रयास तथा केंद्रों पर लोगों के न पहुंचने से वैक्सीनेशन पर असर पड़ रहा है। केंद्रों पर दस लोगों के होने के बाद ही वैक्सीन की डोज देने की बात कही जा रही है। कुछ केंद्रों पर घंटों इंतजार के बाद लोग लौट जा रहे हैं तो कुछ लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। जनपद के 82 केंद्रों पर सोमवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 877 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 2064 लोगों, आठ हेल्थ केयर वर्करों, आठ फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 174 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 8540 के सापेक्ष 3131 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 36.66 प्रतिशत रही। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed