{"_id":"764c64eeb596698ef56a716c13977895","slug":"dawood-gang-threat-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में दाऊद-गैंग से आया फोन, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में दाऊद-गैंग से आया फोन, धमकाया
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबादम में त्रिवेणी ग्लास फैक्ट्री के एमडी को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला पुलिस के पास पहुंचा है।
विज्ञापन
आशंका है कि पैसों के लिए धमकी नेट कॉलिंग के जरिए दी जा रही है। फोन करने वाला खुद को डी-गैंग (दाऊद इब्राहिम गिरोह) का गुर्गा बता रहा है। शक है कि कॉल दुबई से की जा रही है।
विज्ञापन
पांच दिन में कई बार फोन आने से परेशान एमडी के सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को एसपी क्राइम से मिलकर लिखित शिकायत की। इस मसले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में आईटी एक्सपर्ट की भी सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन
रीवा रोड पर इरादतगंज स्थित त्रिवेणी ग्लास फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शनिवार दोपहर प्रभारी एसएसपी (एसपी क्राइम) अरुण पांडेय से मिलकर बताया कि उनके एमडी (प्रबंधक निदेशक) को पांच दिन से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
पहली बार 22 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह डी-गैंग यानी इंटरनेशनल माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम का आदमी है। उसने एमडी से कहा कि वह अपनी सलामती चाहते हैं तो पैसे देने होंगे।
सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, फोन एक ही नंबर से आ रहे थे। एसपी क्राइम अरुण पांडेय ने बताया कि फोन पर एमडी को धमकी देकर पैसे मांगने की शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। एमडी के सुरक्षा अधिकारी की अर्जी पर मैंने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी दी है।