{"_id":"9105fb84-84e4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"curfew-imposed-in-up-tanda-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टांडा में कर्फ्यू, अलीगंज एसओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टांडा में कर्फ्यू, अलीगंज एसओ निलंबित
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामबाबू गुप्त की हत्या के बाद हुए उपद्रव और बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए टांडा नगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। रविवार देर रात शुरू हुई आगजनी और फायरिंग सोमवार को भी जारी रही, इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर उपद्रवियों ने 28 दुकानें, घर और करीब दर्जनभर वाहनों में आग लगा दी। रैपिड एक्शन फोर्स और कई जिलों की पुलिस फोर्स की तैनाती और बल प्रयोग के बावजूद उपद्रव रुक नहीं रहा था।
विज्ञापन
हालात को काबू में करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। वहीं इस मामले में अलीगंज एसओ ओमप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया गया।
रविवार देर शाम हिंदू नेता की हुई हत्या के बाद टांडा नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह से अघोषित कर्फ्यू का माहौल था। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद जब हिंदू नेताओं व कार्यकर्ताओं के बड़े जुलूस के बीच रामबाबू गुप्त का शव टांडा पहुंचा तो माहौल फिर से बेकाबू हो गया।
रामबाबू के आवास पर भगदड़ मच गई। एक अफवाह के बाद दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जिसमें कई कई लोग घायल हो गए। आरएएफ ने स्थिति संभाली। भगदड़ के बाद हिंदू नेता के आवास से वापस जा रहे एक नेता की जीप का शीशा व आरएएफ की गाड़ी का शीशा पथराव से टूट गया।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उधर अलीगंज व छज्जापुर क्षेत्र में कई घरों से हवाई फायरिंग भी शुरू हो गई। डीएम पंकज यादव ने दोपहर दो बजे पूरे नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।