{"_id":"59035e5c4f1c1b1035c0dec8","slug":"sub-inspector-and-eight-others-suspended-over-beaten-a-man-in-police-chowki","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में पिटाई, एसआई समेत आठ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में पिटाई, एसआई समेत आठ निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा
Updated Fri, 28 Apr 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
चौकी में पिटाई के बाद निशान दिखाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में खाकी इस कदर बेलगाम है कि प्रदर्शनी देखने आए युवक को चौकी पर तैनात एसआई ने बिना बात थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं उसे पुलिस चौकी में ले जाकर दो सिपाहियों से बेरहमी से पिटवाया। पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं हुई । मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने प्रदर्शनी चौकी पर तैनात एसआई यदुवीर सिंह और सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
कोतवाली नगर के मोहल्ला गली बल्देव सहाय निवासी विजय वर्मा गुरुवार रात प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रम देखने गए थे। देर रात उनके सेलफोन किसी ने कॉल किया तो बात करते-करते प्रदर्शनी से बाहर आ गए। फोन कटने के बाद जब वे अंदर आए तो चौकी के पास एसआई ने किसी बात पर अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिए। इतना ही नहीं उसे पकड़कर चौकी में ले गए। जहां दो सिपाहियों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर उसे पुलिसवालों ने छोड़ा। खास बात यह है कि बेरहमी से पिटाई के बाद पुलिस ने युवक का उपचार तक कराना जरूरी नहीं समझा। पीड़ित ने शुक्रवार को मेडिकल कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज से की तो उन्होंने पुलिस चौकी पर तैनात एसआई युदुवीर सिंह और सात सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया । साथ ही पीड़ित की तहरीर और एसएसपी के आदेश पर एसआई समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई।