फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   obscene photo of a btech girl student of Bareilli got viral,accused three student suspended

बरेली में बीटेक की छात्रा का अश्लील फोटो वायरल, आरोपी तीन छात्र सस्पेंड

Fri, 21 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
obscene photo of a btech girl student of Bareilli got viral,accused three student suspended
वाट्स्अप पर वायरल वीडियो
वाट्सऐप पर तस्वीर और वीडियो आप दोस्तों के बीच काफी शेयर करते होंगे। लेकिन इसी वाट्सऐप का इस्तेमाल कई बार किसी की इज्जत से खिलवाड़ करने के लिए भी किया जा सकता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की बरेली का है जहां वाट्सऐप पर शेयर की गई तस्वीर ने कालेज प्रशासन की नींद हराम कर दी। 
विज्ञापन

 
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्र ने पुलिस को बताया कि उसकी एक आपत्तिजनक तस्वीर धड़ल्ले से वाट्सऐप पर शेयर की जा रही है। बीटेक में पढने वाली ने बताया कि उसी के कुछ साथी छात्रों ने बीटेक की छात्रा का अश्लील फोटो व्हाट्स एप ग्रुप में वायरल कर दिया। इस घटना पर छात्रा ने अपने कालेज में भी शिकायत की और कुछ लड़को का नाम लिया। 
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर कालेज के कुलपति ने ग्रुप में शामिल सभी छात्रों को तलब कर लिया और उनके मोबाइल जब्त कर लिए। कुलपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरन जांच शुरू कर दी जिसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी तीन छात्रों को तत्काल सस्पेंड कर 15 दिन तक विश्वविद्यालय में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

कालेज की छात्रा के साथ यौन शोषण के मामले की जांच वुमन ग्रीवांस सेल को सौंपी गई है। व्हाट्स एप ग्रुप में फोटो वायरल करने का मामला कुछ दिन पहले का है। इस घटना के बाद से छात्रा सदमे में है। बृहस्पतिवार को छात्रा ने इसकी शिकायत कुलपति से की तो कैंपस में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed