फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   counseling for teacher recruitment in up

यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू

Mon, 04 Feb 2013 10:10 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
counseling for teacher recruitment in up

प्रशिक्षु शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में काउंसलिंग की तैयारियां बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने करा ली हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। काउंसलिंग सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गया और देर शाम तक चलेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने जिलेवार कटऑफ जारी कर दिए हैं। कटऑफ के आधार पर आवेदन करने वालों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के समय कटऑफ आने वालों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद पात्रों के मूल प्रमाण पत्र जमा करा लिए जाएंगे। जहां जितने पद हैं उतनों की काउंसलिंग के बाद पद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग के बाद प्रमाण पत्र जमा किए जाने वाले आवेदक की पूरी जानकारी बेसिक शिक्षा परिषद के इलाहाबाद कार्यालय को दी जाएगी।


लादेन की काउंसलिंग का होगा इंतजार
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लादेन और भगवान जय श्रीराम के काउंसलिंग में शामिल होने का इंतजार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सोमवार को जरूर होगा। शिक्षक बनने के लिए जारी आगरा की वरिष्ठता सूची में ये दोनों सबसे ऊपरी पायदान पर हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग को ऐसे आवेदकों का भी इंतजार करना पड़ेगा जिनके पूर्णांक और प्राप्तांक सौ फीसदी हैं। प्रदेश में ऐसे आवेदकों की संख्या काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed