{"_id":"2d563d16-cf3e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"counseling-for-b-ed-are-starting-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बीएड एडमिशन के लिए काउंसिलिंग कल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बीएड एडमिशन के लिए काउंसिलिंग कल से
मेरठ/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कॉलजों में बीएड की एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरु हो रही है। काउंसिलिंग के पहले चरण में एक से 40 हजार तक की रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (सीसीएसयू) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार तीन दिनों तक काउंसिलिंग सेंटरों पर कागजात सत्यापन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
तीन दिनों में लॉक करें ऑनलाइन च्वॉइस
इन्हीं तीन दिनों में अपने कॉलेजों की ऑनलाइन च्वॉइस भी लॉक की जा सकती हैं।
स्टूडेंट घर बैठे या साइबर कैफे से च्वॉइस लॉक कर सकते हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी काउंसिलिंग की तैयारी कर ली है। सत्यापन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सीसीएसयू को 295 कॉलेजों की लिस्ट भेजी है।
मेरठ में सत्यापन के लिए ये हैं केंद्र
मेरठ में सत्यापन के लिए बनाए गए चार केंद्रों में सर छोटूराम इंस्टीट्यूट, जेपी इंस्टीट्यूट मवाना रोड, दीवान इंस्टीट्यूट परतापुर बाईपास और नीलकंठ इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा की आयोजक गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सभी केंद्र पर एक ऑब्जर्वर तैनात करने के आदेश दिए हैं। काउंसिलिंग में बतौर पंजीकरण शुल्क अभ्यर्थी से 400 रुपए लिए जाएंगे।
सत्यापन की तारीख रैंक के हिसाब से तय की गई है।
पहले चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम
तिथि-----------------------------------प्रक्रिया
8 से 10 जून----------------------अभिलेख सत्यापन
10 से 12 जून----------------------विकल्प चयन
13 जून-----------------------------आवंटन घोषणा
13 से 15 जून---------------------बैंक में शुल्क जमा
सत्यापन तिथि सामान्य रैंक
8 जून-------------------------------1 से 5000
9 जून-------------------------------5001 से 20000
10 जून------------------------------20001 से 40000
12 जून------------------------------40001 से 50000
13 जून------------------------------50001 से 70000
14 जून------------------------------70001 से 90000
19 जून------------------------------90001 से 110000
20 जून-----------------------------110001 से 130000
21 जन-----------------------------130001 से 150000