{"_id":"4b4c1220-8d38-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"co-s-father-sought-the-help-of-the-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के पिता ने आर्थिक मदद में बहू से हिस्सा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के पिता ने आर्थिक मदद में बहू से हिस्सा मांगा
सलेमपुर (देवरिया)/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Fri, 15 Mar 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सीओ जियाउल हक के परिवार में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। जिया के पिता शमशुल हक ने बहू परवीन को मिलने वाली सभी आर्थिक मदद में से आधा हिस्सा मांगा है। शमशुल के मुताबिक सभी जगहों से मिली मदद की रकम पर पहला पहला हक मेरा है, परवीन का बाद में, क्योंकि मैं जियाउल हक का पिता हूं।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान शमशुल हक ने कहा कि मेरी बहू परवीन परिवार के बारे में नहीं सोच रही हैं। वह विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली मदद की रकम को खुद रख रही हैं। जबकि उस पर पहला हक मेरा है। उन्होंने कहा-‘मैंने जियाउल को पाल-पोसकर बड़ा किया। वह मेरा बेटा था।
उन्होंने कहा ‘परवीन ने पूरे परिवार को मीडिया से बातचीत करने को मना कर रखा था। उन्होंने कहा था कि मीडिया से कोई बातचीत नहीं करनी है, क्योंकि इससे काम बिगड़ सकता है। इसलिए मैं अब तक चुप रहा। लेकिन अब मजबूर होकर मैं अपनी बात मीडिया के सामने रख रहा हूं। ताकि मुझे न्याय मिल सके।’
विज्ञापन
जियाउल हक के पिता शमशुल हक ने पूरे घटनाक्रम में पहली बार अपनी राय दी है। इस संबंध में जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद का पक्ष लेने के लिए उनके फोन पर संपर्क किया गया तो फोन उनकी बड़ी बहन नसरीन ने रिसीव किया। बताया कि बड़ी मुश्किल से अभी परवीन को सुलाया गया है। इस समय उनसे बात करवा पाना संभव नहीं है।