फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CO murder witness in CBI custody

जिया उल हक की हत्या का अहम गवाह हिरासत में

Sat, 13 Apr 2013 08:20 AM IST
लखनऊ/इलाहाबाद/ब्यूरो
लखनऊ/इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
CO murder witness in CBI custody

सीओ जियाउल हक की हत्या के मामले में सीबीआई ने नन्हे यादव के एक नजदीकी रिश्तेदार घनश्याम यादव को हिरासत में लिया है। सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इस पूछताछ में सीबीआई को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी हैं जिसके आधार पर सीबीआई की एक टीम ने शुक्रवार को नन्हें यादव के परिवार के कुछ सदस्यों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


इस बीच सीबीआई शुक्रवार को शूटरों की तलाश में इलाहाबाद के बाघम्बरी गद्दी (अल्लापुर) और फाफामऊ की शांतिपुरम कॉलोनी में लोगों से पूछताछ की। दो पेशेवर शूटरों के नाम भी सीबीआई को पता चले हैं। एक शूटर जौनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने कई दिनों की पड़ताल के बाद घनश्याम यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। घनश्याम बृहस्पतिवार से सीबीआई के पास है।

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि घनश्याम ने हालांकि खुद को निर्दोष बताया है लेकिन उसने कई महत्वपूर्ण बातें सीबीआई को बता दी हैं। उसने यह भी मान लिया है कि वह घटनास्थल पर मौजूद था।

घनश्याम से जानकारी मिलने के फौरन बाद ही सीबीआई की एक टीम ने नन्हे यादव के भाइयों से भी पूछताछ की। गौरतलब है कि सीओ जियाउल हक की हत्या के मामले में किसी को हिरासत में लेकर सीबीआई की यह पहली पूछताछ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed