फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM yogi talk to former in Krishi Kumbh mela 2018 lucknow

यूपी के किसान में पूरी दुनिया के लिए अन्न उपजाने की क्षमता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 26 Oct 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
CM yogi talk to former in Krishi Kumbh mela 2018 lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Twitter

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कुंभ 2018 आयोजन में कहा कि 23 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश अपनी उर्वरा शक्ति के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यहां के किसान को अगर सही जानकारी उपलब्ध हो जाए तो प्रदेश का किसान पूरी दुनिया के लिए अन्न उत्पादन की क्षमता रखता है। राजधानी लखनऊ में 26 से 28 अक्टूबर तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में कृषि कुंभ 2018 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 50 हजार किसान हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


अपने संबोधन में केंद्र द्वारा किसानों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने स्वाइल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं और तो और गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश फिर से नंबर 1 हो गया है। नवंबर के प्रथम सप्ताह से गन्ना पेराई की व्यवस्था भी की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई चीनी मिलों को संचालित करने के लिए भी सरकार ने तैयारी कर ली है। डेढ़ वर्ष के भीतर प्रदेश में रिकार्ड संख्या में किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड जारी किए गए। 1 लाख 98 हजार रकबे के सिंचाई की व्यवस्था भी की है। किसानों के सहयोग से उत्तर प्रदेश को फिर से पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हार्टिकल्चर, दुग्ध उत्पादन में भी हम प्रथम स्थान पर हैं। हर जनपद में एक व बड़े जनपद में दो कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य हो रहा है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र स्वीकृत किए हैं। इनमें से कई को क्रियाशील करने की दिशा में हम बढ़ चुके हैं।


सीएम योगी ने कहा कि 23 करोड़ की आबादी वाला प्रदेश अपनी उर्वरा शक्ति के कारण देश व दुनिया में जाना जाता है। इजराइल से मिली तकनीक का सभी विभाग बेहतर प्रयोग कर किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगे। पहली बार उत्तर प्रदेश के अंदर कृषि कुम्भ का आयोजन हो रहा है। कुम्भ भारत की परंपरा में बहुत ही सात्विक व सांस्कारिक शब्द है जो हमें एकता के सूत्र में बांधता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed