{"_id":"5ac470614f1c1bd2618b56a9","slug":"class-iv-student-killed-his-fellow-student-inside-a-school-in-deoria-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चौथी के छात्र ने साथी को ही मार डाला, सामने आई वजह तो चौंक गई यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चौथी के छात्र ने साथी को ही मार डाला, सामने आई वजह तो चौंक गई यूपी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Updated Wed, 04 Apr 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह जानकर ग्रामीण से लेकर पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए क्या थी वजह
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। बनकटा परिषदीय स्कूल में हमउम्र साथी के हमले से छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मोहन (12) की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई और शिक्षक स्कूल बंद कर चले गए। घरवालों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के कुटियाभर गांव निवासी बीरबली गौंड़ का बेटा मोहन बौलिया पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता था। मंगलवार की सुबह घर से स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील परोसा जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कक्षा चार में पढ़ने वाला गांव का ही एक छात्र पहुंचा और मोहन पर ईंट से प्रहार कर भाग गया। चोट लगते ही मोहन जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा। छात्रों के शोर मचाने पर इसकी जानकारी शिक्षकों को हुई।

शिक्षक मोहन को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और मोहन के पिता एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया।
प्रधानाध्यापक बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर जाने का दबाव बनाने लगे। यह देख इमरजेंसी पर मौजूद लोगों ने विरोध किया और प्रधानाध्यापक को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना के बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबली गुप्ता ने बताया कि मिड-डे मील परोसे जाने के दौरान बच्चों में विवाद हुआ और छात्र की मौत हो गई। एसओ अजय ओझा का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।