{"_id":"5ff0afaf8ebc3ecd687a4676","slug":"yuvatee-kee-hatya-mein-pulis-khaalee-haath-chitrakutt-news-knp6036233172","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में गुरुवार रात को खेत में मिले युवती के शव के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। युवती के पति समेत कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है।
खपटिहा गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक हरिशचंद्र की बेटी अंतिमा की शादी 2017 में प्रयागराज जिले के शिवराजपुर निवासी अमित त्रिपाठी उर्फ रिंकू से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते अंतिमा कई माह से मायके में ही रह रही थी। दोनों परिवारों के बीच सुलह समझौते के बाद शनिवार दो जनवरी को उसे ले जाने के लिए ससुरालीजनों को आना था, लेकिन दो दिन पूर्व ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पति समेत गांव के कई लोगों से पूछताछ जारी है। यह भी संभावना है कि दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर अज्ञात आरोपी ने पहचान उजागर होने के भय से गला दबाकर हत्या कर दी हो।