{"_id":"60b90cf58ebc3eb602032d60","slug":"youth-missing-for-two-days-bike-found-unclaimed-chitrakutt-news-knp6320441103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से युवक लापता, लावारिस मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से युवक लापता, लावारिस मिली बाइक
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय से गांव जाने की बात कहकर निकला युवक दो दिन से लापता है। उसकी बाइक मुख्यालय से दस किमी आगे सड़क किनारे लावारिस मिलने पर परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। मामले की बुधवार रात कोतवाली में जानकारी दी गई है।
राजापुर के मलवारा गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू कसहाई रोड बलदाऊगंज में किराये के घर में रहता है। एक जून को फोन कर बताया कि वह बाइक से गांव आ रहा है, लेकिन दो जून की देर शाम तक वह गांव नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल स्विच आफ है।
चिंता होने पर परिजन ढूंढने निकले तो सपहा गांव के आगे सड़क किनारे बाइक लावारिस खड़ी मिली, लेकिन गुुडडू का कुछ पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है और बाइक बरामदगी के बाद गायब युवक की खोजबीन की जा रही है।