फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies of fever

Chitrakoot News: बुखार से युवक की मौत, डायरिया पीड़ित सात बच्चे भर्ती

Mon, 26 Feb 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever
बांदा। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियां भी तेजी से लोगों को चपेट में ले रहीं हैं। रविवार की शाम जिला अस्पताल में बुखार से युवक की मौत हो गई। उधर, सोमवार को 12 लोगों को डायरिया और बुखार के चलते भर्ती कराया गया। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। सोमवार को ओपीडी में 1450 मरीज पहुंचे। इनमें से 965 मरीज बुखार और डायरिया के रहे।
विज्ञापन

शहर के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी दुर्वासा (40) को बुखार के चलते परिजनों ने 24 फरवरी को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार की देर शाम दम तोड़ दिया। उधर, डायरिया और बुखार के चलते तिंदवारी निवासी ओम (1) पुत्र संतोष, कुरौली निवासी अयान (नौ माह), डीसीडीएफ निवासी विराज (3), अतर्रा निवासी छवि (7), बबेरू निवासी अनांया (4), लामा निवासी रोहित (17), बिजली खेड़ा निवासी पलक (18 माह) के अलावा पेट दर्द से परेशान तिंदवारी निवासी सुनीता (35), गौतमपुर निवासी आशीष (26), छोटी बाजार निवासी रितिक (26), आजाद नगर निवासी रामरूप (45) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लगातार बुखार आए तो कराएं जांच
जिला अस्पताल के वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने कहा कि बुखार को हल्के में न लें। अगर तीन से चार दिन तक बुखार आ रहा है तो जांच कराएं और बीमारी के मुताबिक ही दवााएं खाएं, नहीं तो यह जानलेवा भी हो सकता है। खून की कमी, पीलिया के शिकार भी हो सकते हैं। इन बीमारियों के साथ बुखार आना बेहद खतरनाक हो जाता है। समय समय पर डॉक्टरों की सलाह भी लेते रहे तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed