{"_id":"5eaafc5e8ebc3e90a074ed8f","slug":"youth-dies-in-chitrakoot-for-refusing-to-drink-alcohol-chitrakutt-news-knp5578164131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में शराब पीने से मना करने पर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में शराब पीने से मना करने पर युवक ने जान दी
विज्ञापन
फोटो- 6- घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठी महिलाएं
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थानाक्षेत्र के अगरहुडा गांव में जितेंद्र (23) ने घरवालों ने शराब पीने से मना करने पर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव में तालाब के पास लगे महुआ के पेड़ में फांसी पर लटकता मिला है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
अगरहुड़ा गांव निवासी शिवकुमार का बेटा जितेंद्र राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने साथ चित्रकूट के राजापुर की एक युवती को भी ले गया था। कुछ महीने पहले युवती अपनी मां के साथ घर आ गई थी। इसके बाद से जितेंद्र तनाव में रहने लगा था। साथ ही शराब का लती हो गया था। परिजनों ने बताया कि डॉकडाउन के दौरान जितेंद्र गांव लौटा था। इसके बाद वह अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। बुधवार को परिजनों ने जितेंद्र को शराब पीने से मना किया, तो कहासुनी हो गई। इससे नाराज जितेंद्र ने बुधवार रात गांव के बाहर बने तालाब के पास महुआ के पेड़ के सहारे गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने उसे फंदे से लटकता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शादी को राजी नहीं थी युवती
थाना प्रभारी रमेश चंद्र के मुताबिक जितेंद्र जिस युवती को लेकर राजस्थान गया था। घर लौटने के बाद वह जितेंद्र से ब्याह करने को तैयार नहीं थी। इस बात से वह और तनाव में रहता था। साथ ही कहीं दूसरी जगह शादी करने को राजी भी नहीं था।