{"_id":"60b911208ebc3e34e2607a27","slug":"young-man-jumped-in-yamuna-chitrakutt-news-knp632050173","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने यमुना में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने यमुना में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना नदी के तुलसी पुल के खंभे और बाइक पर सुसाइड नोट चस्पा कर युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। देर शाम तक पुलिस युवक की नदी में खोजबीन करती रही, लेकिन सुराग नहीं लगा है।
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नाराचक निवासी शिवप्रकाश भुर्जी (18) ने गुरुवार को राजापुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल से छलांग लगा दिया। पिता भोलानाथ ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग आठ बजे शिवप्रकाश बाइक लेकर घूमने चला गया था। काफी देर तक न आने पर घर में कुछ कहासुनी हुई थी।
इसी से नाराज होकर रात में लगभग दो बजे बाइक लेकर निकल गया। गुरुवार की सुबह 5:40 बजे किसी का फोन और उसने बताया कि यमुना पुल से किसी नवयुवक ने छलांग लगा दी है। महेवा घाट थाने में सूचना दी। पुलिस ने राजापुर थाने भेजा।
विज्ञापन
इस पर प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, उप निरीक्षक राजकपूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर लगभग चार घंटे परेशान किया। सीमा तय होने पर राजापुर थाने में भोलानाथ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक की तलाश की जा रही है। वह इंटर का छात्र था। छह भाइयों में सबसे छोटा है।
पुल से बरामद हुए कपड़े
शिवप्रकाश की पुलिस तलाश कर रही है। सुसाइड नोट को युवक ने पुल की दीवार और बाइक की गद्दी पर चस्पा किया था। इसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से नदी में कूद रहा है। इसे पढ़ने के बाद लिखे गए घर के मोबाइल नंबर पर सूचना जरूर दें। उसके कपडे़ और बाइक पुल पर ही बरामद हुए हैं।