{"_id":"68190a142619771087096609","slug":"young-man-dies-in-vehicle-collision-murder-suspected-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115601-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर युवक का शव मिला है। युवक दोस्त के साथ सुबह घर से निकला था। परिजनों ने दोस्त पर हत्या की आशंका भी जताई है। वहीं, दोस्त ने सड़क दुर्घटना में मौत होना बताया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मऊ के पटोरी गांव निवासी फूलचंद्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उसके बेटे अयोध्या प्रसाद (35) को उसका दोस्त रामू का पुरवा निवासी अरविंद पटेल बाइक से पेट्रोल पंप के पास अपनी दुकान (सीमेंट) ले गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे दोस्त ने सूचना दिया कि अयोध्या को रास्ते में आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। वह घायल हो गया है। इलाज के लिए सीएचसी लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचे तो डाॅक्टर ने अयोध्या को मृत घोषित कर दिया था। पिता ने बताया कि अरविंद के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं हैं तो सड़क दुर्घटना कैसे हो गई। उसका आरोप है कि दोस्त ने ही बेटे की हत्या की है।
अयोध्या की पत्नी नथिया देवी ने बताया कि पति भूसा खरीद कर शहर में बेचने का काम करते थे। उसके एक पुत्री, तीन पुत्र हैं। अयोध्या के दो भाई अभिषेक व अखिलेश हैं। सोमवार को प्रभारी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी ने सड़क दुर्घटना की सूचना दी है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल जाएगा कि मौत कैसे हुई है।