फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   You have Chitrakoot saint amazing ...

चित्रकूट के संत तूने कर दिया कमाल...

Wed, 10 Aug 2016 10:14 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 10 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
You have Chitrakoot saint amazing ...
स्मारक में स्थापित गोस्वामी तुलसी दास की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली राजापुर समेत पूरे जिले में भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। वृंदावन के संत रामदास महाराज की अगुवाई में हजारों भक्तों की टोली कस्बे की सड़कों पर कलश लिए व पीतांबर पहने दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा तुलसी स्मारक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन व रामलीला का आयोजन किया गया। हर स्थान पर चित्रकूट के संत तुलसी तूने किया कमाल....के गीत गूंजते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनके कार्यों की झलक दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


बुधवार को गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली राजापुर में वृंदावन के संत रामदास महराज की अगुवाई में तुलसी घाट स्थित तुलसी कुटीर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभा यात्रा मेें भक्तों ने भजन व कीर्तन करते हुए कस्बे के संत तुलसी दास द्वारा स्थापित संकट मोचन मंदिर, शिवमंदिर, राधा कृष्ण मंदिर में पूजा पाठ किया। संत रामदास महाराज ने रामचरित मानस की14 हजार एक सौ आठ प्रतियां  भक्तों को बांटी। 

इस मौके पर वीरेन्द्र द्विवेदी, सतीश मिश्रा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अनूप द्विवेदी, उमेश सोनी, अशोक सोनी, सुभाष अग्रवाल, राम प्रकाश गर्ग, ओमकार चतुर्वेदी, पुजारी रामअसारे, वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में महिलाएं व बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। दोपहर को तुलसी स्मारक परिसर में हुए कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य ने संत तुलसी दास के जीवन पर अपने विचार रखे। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें रामचरित मानस के आधार पर झांकियां प्रस्तुत की गई। छतरपुर के कलाकार दिनेश व संजय सोनी ने भजन प्रस्तुत किया। अयोध्या के कलाकारों ने रामलीला प्रस्तुत की। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, संतोष मिश्रा, शिवपूजन गुप्ता, देवकीनंदन, लल्लू मोदनवाल आदि रहे। उधर प्रमोद वन के कांच मंदिर में भी तुलसी जंयती मनाई गई।

 गोस्वामी तुलसी दास की जयंती कस्बे में आयोजित की गई। गोष्ठी के माध्यम से संतो व विद्यानों ने तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस का व्याख्यान किया। कस्बे के अनुज गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

छतरपुर से आए कलाकारोें ने भजन के माध्यम से रामचरित मानस के बारे में लोगों को समझाया। इस मौके पर राज भूषण द्विवेदी, राघवेन्द्र मिश्र, पंडित रमाकन्त शास्त्री, अनूप कुमार द्विवेदी, राजू तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, दिलीप करवरिया, भागवत इन्द्रभान पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

श्री रावतपुरा सरकार संस्थान श्रंगार वन में गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती मनाई गई। जिसमें गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. राम नारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। संस्कृत विद्यालय के छात्र सौरभ मिश्रा, यौलेन्द्र उपाध्याय द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।


जिसमें चित्रकूट के स्थानीय संस्कृत विद्यालयों के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed