फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   XEN cut the power connection

एक्सईएन का बिजली कनेक्शन काटा

Thu, 06 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 06 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
XEN cut the power connection

सघन विद्युत चेकिंग अभियान से बकाएदारों में हड़कंप

विज्ञापन
है। बिल जमा न होने पर बिजली विभाग की टीम ने कांशीराम कालोनी लोढ़वारा के लगभग तीन सौ कनेक्शन काट दिए। उधर, बकाया होने के कारण सिंचाई कालोनी में भी अभियंताओं और कर्मचारियों के घरों के कनेक्शन काटे गए हैं।

एक्सईएन राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि बिजली विभाग शहरी इलाके में सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। अभियान 21 जुलाई से 21 सितंबर तक चलाया जाएगा। जेई सुनील पटेल ने बताया कि बुधवार को कांशीराम आवास कालोनी लोढ़वारा में चेकिंग की गई। बिल जमा न होने पर तीन सौ काट दिए गए।

बताया कि इन पर लगभग 12 लाख का बकाया है। उधर, गुरुवार को तहसील परिसर में चल रही अवैध कैंटीन की बिजली केबिल जब्त कर इसके मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही सिंचाई कालोनी में अलग-अलग फीडरों से जुड़ी केबिल भी जब्त की गईं।

अवर अभियंता सुनील कुमार पटेल ने बताया कि अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य  कर्मचारियों पर लगभग आठ लाख का बिजली बिल बकाया होने पर इनके कनेक्शन काट दिए गए। शुक्रवार को अन्य जगहों पर बारह बकाएदारों के संयोजन काटे गए।

चेकिंग के दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार पटेल, उप खंड अधिकारी विनोद कुमार गंगवार,  सहायक अभियंता राजकुमार, श्रमिक सुनील कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।

उधर,  जेई राजेंद्र राजपूत ने बताया कि शिवरामपुर के भैसोंधा रोड पर कटिया से बिजली उपभोग करते पाए जाने पर नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान उनके साथ एसडीओ रामलखन भी मौजूद रहे।

जेई सुनील पटेल ने बताया कि अब तक एक हजार कनेक्शन चेक कर लगभग चार सौ कनेक्शन बिल बकाया होने पर काट दिए गए हैं। टीम ने चालीस लाख वसूले हैं। बताया कि अब तक तीन करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed