{"_id":"a6756b7570917a1ef9aad81cc048b105","slug":"xen-agony-brought-by-merchants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एक्सईएन को सुनाई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एक्सईएन को सुनाई व्यथा
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगढ़ और मऊ से आए जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने
विज्ञापन
शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा से
मुलाकात की। इन लोगों ने ओबरा उपकेंद्र जल्द से जल्द चालू कराने की मांग
की।
प्रकाश चंद्र केशरवानी, नवल किशोर मिश्र, कृष्ण मुरारी, चंद्रमणि शुक्ला, सुजीत जायसवाल, सुखेन जायसवाल समेत व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक्सईएन को बताया कि बरगढ़ में फिलहाल मऊ उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही है। आए दिन हो रहे फाल्ट से बिजली समस्या गहराती जा रही है।
लो वोल्टेज भी परेशानी का सबब बना है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित है। व्यवसाय भी प्रभावित है। बताया कि बिजली किल्लत से पानी की आपूर्ति ही सुचारु ढंग से हो पा रही है। इन लोगों ने एक्सईएन से ओबरी (मुरका) उपकेंद्र जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की।
एक्सईएन ने समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। कहा कि वे कर्मचारियों को निर्देश देंगे कि उपकेंद्र शुरू करने में जिस भी उपकरण और सामग्री की जरूरत है, उसे जल्द से जल्द ले जाएं और समस्या का निदान करने का प्रयास करें।