फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worship and greetings to Guru

गुरु का किया वंदन-अभिनंदन

Sat, 05 Sep 2020 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Worship and greetings to Guru
फोटो-7- कचहरी परिसर में शिक्षक को सम्मानित करते कांग्रेसी नेता - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना काल में भी शिक्षक दिवस को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। स्कूल कालेज बंद होने के बाद भी कई शिष्य अपने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए वहां पहुंचे। वहीं राजनीतिक दलों ने भी शिक्षकाें का सम्मान किया।
विज्ञापन

नगर के एसडीएम कालोनी स्थित डा. भाभा कांवेंट स्कूल में जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या चित्रा द्विवेदी, प्रबंधक डा. मनोज द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। डा. वैभव द्विवेदी, विनीता पांडेय, अनीता गुप्ता, सुनीता वर्मा, वर्षा निगम, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के सेवादल ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवकुमारी को माला पहनकर व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। चुनवाद प्रसाद, शिव गुलाम वर्मा, अनिल कुमार, अरूण कुमार, धीर सिंह, राजू, विमलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। चौधरी सीताराम जन कल्याण संस्थान ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामऔतार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरवेश सचान, आलोक द्विवेदी, त्रियुगी नारायण शुक्ला, प्रेम नारायण शुक्ला, सविता पाल, आनंद शुक्ला, नत्थू पटेल, अरूण गुप्ता, चुनवाद प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा व सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी के शिक्षक शंकर प्रसाद यादव को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में पिछडे़ कोल आदिवासियों में भी शिक्षा की अलख जगाने का शासकीय शिक्षकों से आह्वान किया।
श्री गंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कालेज, चित्रकूट इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जेएम पब्लिक स्कूल, सहज गर्ल्स स्कूल में शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति डा. एस राधाकृष्णनन के चित्र पर पुष्प चढ़ाए।

वहीं शिक्षक दिवस पर उप्र किसान सभा खेत, मजदूर यूनियन व सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कचहरी परिसर में किसान, मजदूर कार्यवाही दिवस मनाया गया। इसमें सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। रुद्र प्रसाद मिश्र, गिरधर, शिवमोहन यादव, मोहम्मद अली, चुनकू राम पाल एड, देवराज, शिवशंकर, राजेंद्र प्रसाद, रानू, अनामिका, पूनम, अरुण, राजाराम, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।

फोटो-8- शहर के एक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षक

फोटो-8- शहर के एक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षक- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो-4- कार्यक्रम में बोलते रूद्रप्रसाद मिश्र

फोटो-4- कार्यक्रम में बोलते रूद्रप्रसाद मिश्र- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed