{"_id":"5fef570a8ebc3e3d990cb02d","slug":"workers-got-work-in-the-village-itself-cdo-chitrakutt-news-knp603422535","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में ही मजदूरों को मिले काम: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में ही मजदूरों को मिले काम: सीडीओ
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। सीडीओ अमित आसेरी ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा पटल, प्रधानमंत्री आवास पटल, स्थापना पटल, राजकीय बीज भंडार कार्यालय, प्रेरणा कैंटीन, एसएचजी शेड व ब्लॉक कैंपस की व्यवस्थाएं देखी। मनरेगा योजना की प्रगति पर कहा कि मजदूरों को हर हाल में गांव में ही काम मिलना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने यह भी कहा कि समय से मजदूरों का भुगतान किया जाए। लापरवाहों की लंबित कार्यवाही पर खंड विकास अधिकारी को पत्रावली प्रेषित करने के निर्देश दिए।
कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाने, नया सभागार बनाए जाने, कोरोना गाइड लाइन के तहत पालन कराने एवं स्थापना पटल में लिपिक सत्यम को पटल इंडेक्स की कमियों को दूर करने व ब्लॉक कैंपस के कायाकल्प को सही कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ विपिन कुमार सिंह, लेखाकार मनरेगा अतुल खरे, वरिष्ठ लिपिक तनवीर कुरैशी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भुवाल सिंह, राजकीय बीज गोदाम प्रभारी कमल प्रसाद बोस व स्थापना लिपिक सत्यम मिश्रा मौजूद रहे।