फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   workers be prepare for victory in election

सत्ता हासिल करने को जुटें कार्यकर्ता

Sun, 08 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 08 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
workers be prepare for victory in election

विकास कार्य ठप होने के साथ-साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। प्रदेश के मंत्री और विधायक अवैध खनन कराकर प्राकृतिक संपदा को लूटने में जुटे हैं। जनता को अब बसपा शासनकाल की याद आने लगी है। ये बातें शनिवार को रामलीला मैदान में बसपा के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम ने कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा और उत्साह के साथ 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। रामजी गौतम ने कहा कि बसपा शासनकाल में माफिया और बदमाश जेल के अंदर थे। लेकिन सपा सरकार बनते ही माफियाओं का राज हो गया है। उन्हाेंने सपा और भाजपा के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि गांव-गांव बसपा की नीतियों को पहुंचाएं।
विज्ञापन


 पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। मऊ-मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि बसपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों की विचारधारा सिर्फ  सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जो सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, मंडल कोआर्डिनेटर बीएम कुशवाहा एवं बल्देव प्रसाद वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार पटेल, दरबारी लाल, हीरालाल वर्मा, शक्तिप्रताप सिंह, जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed