फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Workers are not even getting work due to heat

गर्मी के चलते मजदूरों को भी नहीं मिल रहा काम

Fri, 13 May 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Workers are not even getting work due to heat
चित्रकूट। जिले में एक बार फिर से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर में लू चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़क पर पैदल निकले लोग अक्सर छांव में आराम करते देखे गए।
विज्ञापन

गर्मी ने एक बार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप निकलने के साथ दो दिनों से गर्म हवाएं चल रही हैं। सबसे बड़ी समस्या स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को होती है। दोपहर में छुट्टी होने से पैदल ही अपने घर जाते हैं। इसी तरह से मजदूरों को भी इस समय काम नहीं मिल रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय काम की तलाश में आते मजदूर काम न मिलने पर मायूस होकर लौट जाते हैं। मवेशी व पशु पक्षी भी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि तेज धूप को देखते हुए सब्जी की सिंचाई सुबह जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed