{"_id":"5b4cea624f1c1b6f548b4ed9","slug":"worker-s-death-due-to-hiatus-wire-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
chitrakoot
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत बनकट गांव के मुलायम नगर में कच्चे घर के मकान में खपरैल छा रहे एक मजदूर की मौत हाईटेंशन तार के छू जाने से हो गई।
रविवार की शाम को बनकट गांव के मुलायम नगर में प्रेमनारायण पांडेय के मकान में लोढवारा गांव का मजदूर रामऔतार पुत्र सुखदेव काम करता था। निर्माण स्थल के ऊपर से बिजली की 33 हजार हाईटेंशन की तार गुजरी हुई थी। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। मकान मालिक उसे जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक के लोगों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक जबरन छत पर चढ़ाकर कार्य करने को कह रहा था। मना करने पर मालिक ने कहा था कि ऐसा न करने पर मजदूरी नहीं मिलेगी जिससे वह मकान के ऊपर चढ़ गया और मार की चपेट में आ गया। मौत हो जाने के बाद मृतक के कपडे़ बदलकर मकान मालिक अस्पताल ले गया जबकि उसकी मौत पहले हो गई थी। मृतक राजगीर था। उसकी पत्नी ननकी देवी व चार पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।