{"_id":"61a27cbaa03972199937feca","slug":"worker-dies-due-to-vehicle-collision-on-highway-chitrakoot-news-knp6664417108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
Worker dies due to vehicle collision on highway
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतकूप थाना अंतर्गत गाेंडा गांव के पास बाइक से घर से रौली गांव जा रहे मजदूर को अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर मौत हेो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव का शिवचरण (22) शुक्रवार की देर शाम को बाइक से रौली गांव जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर गोंडा गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची पर जबतक दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन लेकर चालक भाग चुका था। घायल को जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थीं। युवक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया मृतक की बीते दो माह पूर्व शादी हुई थी। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन भाईयों में छोटा था। पत्नी सुनैना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही यहां आया था। पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।