{"_id":"62a383272dab576ba4332adc","slug":"worker-dies-after-being-crushed-by-tractor-accused-of-murder-chitrakoot-news-knp70168216","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-4- अखिलेश - फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में मिट्टी समतल करने के दौरान संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
सपहा गांव निवासी बबुआ ने बताया कि गुरुवार की रात को गांव का ट्रैक्टर मालिक सोनू पटेल प्लाट में मिट्टी डालने का कार्य कराने के लिए बेटे अखिलेश वर्मा (22) को ले गया था।
रात 12 बजे पुलिस से सूचना मिली कि मिट्टी बराबर करते समय ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से अखिलेश की मौत हो गई। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
बहन का तिलक स्थगित
अखिलेश की बहन फूलकुमारी की 15 जून को शादी है। बहनोई राजबिहारी ने बताया कि शुक्रवार को तिलक जाना था। इस घटना के कारण तिलक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उसके दो माह का पुत्र है। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में वह बड़ा था।