फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women's protest against indecency

चित्रकूटः अभद्रता के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Women's protest against indecency
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं अरछा बरेठी गांव की महिलाएं - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। आजीविका महिला मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पहाड़ी विकास खंड के अरछा बरेठी गांव के प्रधान के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कोटे की दुकान को लेकर बैठक हो रही थी, तभी प्रधान पुत्र ने उनके साथ अभद्रता कर उन्हें वहां से भागा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि अरछा बरेठी गांव में कोटा निरस्त हो गया है। प्रधान ने कोटे को लेकर बैठक आयोजित की थी, विरोध करने पर प्रधान पुत्र ने उनके साथ अभद्रता कर उन्हें भाग जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मामले में प्रधान के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और आजीविका मिशन की स्वयं सहायता की महिलाओं को कोटा दिया जाए। इस दौरान राधा, पार्वती, ममता, सरिता, कलावती, कृष्णा, विमला, रानी, कुशमा, सरोजकुमारी व शांती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान शांतिदेवी पत्नी छेदीलाल ने बताया कि खुली बैठक में एडीओ पंचायत रूपनारायण सिंह व सचिव मानसिंह की मौजूदगी में नियमानुसार कोटे की दुकान का आवंटन किया गया है।

कुछ महिलाओं ने आरक्षित कोटे की श्रेणी में न आने के बावजूद जबरन कोटे की दुकान का आवंटन अपने पक्ष में कराने को लेकर हंगामा किया था। इन सबको सरकारी आदेश भी दिखाया गया था, लेकिन वह नहीं मानीं। उनके पुत्र ने इन महिलाओं के साथ कोई अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed