फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women's power is great, do not humiliate

नारी शक्ति महान, न करें इसका अपमान

Mon, 03 Dec 2018 10:34 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 03 Dec 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Women's power is great, do not humiliate
नारी शक्ति महान, न करें इसका अपमान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
चित्रकूट। अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में सोमवार को पालेश्वर नाथ इंटर कालेज पहाड़ी की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। छात्राओें जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिक्षकों ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

  पहाड़ी के कालेज परिसर में दोपहर जैसे ही इंटरमीडिएट की छात्राओें ने रैली निकाली तो उनके साथ शिक्षक भी शामिल हो गए। सभी नारी शक्ति महान, न करें इसका अपमान के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। आरती, मंजू, प्रियंका, गुड़िया, राजरानी, रागिनी, नूतन, मनीषा, सुमित्रा, सुनीता, शिवदेवी, फूलकुमारी आदि ने आगे बढ़कर स्थानीय लोगों को भी बालिका शिक्षा व और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम की सराहना की। यह भी कहा कि अखबार के माध्यम से समय समय पर महिलाओं के लिए बेहतर जानकारी मिलती रहती है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक चंद्रदत्त त्रिपाठी, ज्योति यादव, मुन्नी सिंह, सहायक अध्यापक रामप्रकाश द्विवेदी, बद्री प्रसाद त्रिपाठी आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed