फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   women dies after an Uncontrolled bus thrased her.

अनियंत्रित बस की चपेट में आनेे से वृद्धा की मौत

Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
women dies after an Uncontrolled bus thrased her.
हरीसनपुर मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद गड्ढे में फंसी बस। - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर घूम रही भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बस ने किनारे खड़ी वृद्धा को टक्कर मार दी जिससे वृद्धा की मौके पर मौत हो गई जबकि यात्रियों से भरी बस गड्ढे में जा फंसी। एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बस समेत थाने भेज दिया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गडौली निवासी राजकुमारी (50) पत्नी हरछठिया बुधवार दोपहर को अपनी भैंस के साथ घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय हरिशनपुर-गडौली मोड़ पर राजापुर की ओर से आ रही बस को देख वह किनारे खड़ी हो गई। इस बीच भैंस बीच सड़क  तक पहुंच गई जिसे बचाने के प्रयास में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी राजकुमारी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौके पर मौत हो गई जबकि अनियंत्रित बस सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी। जिससे बस में सवार लगभग एक दर्जन मरीजों को मामूली चोटें आई। दुघर्टना होते ही आस पास के ग्रामीणों ने बस चालक जौहरी बांदा निवासी कल्लन यादव पुत्र शंभू यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत बस को थाने पहुंचाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने को कहा लेकिन यात्रियों ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं वह घर जाना चाहते हैं। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य भेजा गया।
------------------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed