फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women demonstrated in Chitrakoot due to non-payment of wages

चित्रकूट में मजदूरी न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated in Chitrakoot due to non-payment of wages
Women demonstrated in Chitrakoot due to non-payment of wages - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर विकास खंड के खोह गांव की महिला मजदूरों ने मनरेगा के तहत किए कार्यों की मजदूरी न मिलने पर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि मई माह से काम कर रहे हैं। जिसकी मजदूरी नहीं दी गई। मजदूरों ने जो कार्य किया है उसे जॉब कार्ड पर भी नहीं चढ़ाया गया।

सोमवार को खोह गांव की ननकी, राजकुमारी, हीरामनी, आशा, मैकी, गुड़िया, किरन, बेसनिया आदि ने ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी राजेश नायक को पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि उन्होंने खोह गांव में मेड़ बंदी, तालाब की खुदाई सहित अन्य कई कार्य किया है। जिसमें मेड़बदी व अन्य कार्यों की मजदूरी नहीं मिली। जॉब कार्ड में कार्य को नहीं चढ़ाया गया। जिससे किसी की दस हजार से लेकर 15 हजार तक की मजदूरी नहीं मिली। इस मामले में खोह प्रधान के प्रतिनिधि राजकुमार कहना कि रोजगार सेवक ने जॉब कार्ड में मजदूरी नहीं चढ़ाया। जिसके कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed