{"_id":"61900383c5e59068eb1231c3","slug":"woman-mnrega-meth-dies-in-suspicious-circumstances-chitrakoot-news-knp663805462","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मनरेगा मेठ की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मनरेगा मेठ की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप(चित्रकूट)। सदर ब्लाक में समूह सखी व महिला मनरेगा मेठ की घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कुछ युवकों के अभद्रता करने व मोाबइल छीनने से वह क्षुब्ध थी। पुलिस व कुछ अन्य लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की संभावना जताई है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है सॉरी मम्मी पापा का ख्याल रखना।
भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव निवासी हेमा सेन (19) पुत्री जियालाल सदर चित्रकूट ब्लाक में समूह सखी व मनरेगा में मेठ का कार्य करती थी। मृतका के भाई विक्रम ने बताया कि बहन शुक्रवार को सवेरे करीब दस बजे घर से ब्लाक जाने की बात कहकर निकली थी। घर वापस न आने पर फोन पर संपर्क किया, लेकिन बंद मिला। शाम करीब साढ़े छह बजे घर पहुंची। रात लगभग डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि बहन का मोबाइल गायब था। किसी ने जहरीला पदार्थ खिलाया था। रास्ते में कुछ युवकों द्वारा टेंपो में अभद्रता करने की जानकारी मिली है। उधर कई ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों का मानना है कि किसी कारण युवती के जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की संभावना है।
मृतका पांच बहनों में छोटी थी। इसी साल उसकी शादी भी होनी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में राइटिंग व अन्य चीज की जानकारी की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।