{"_id":"62aa253af365650d3c7835d1","slug":"woman-killed-three-injured-in-accident-chitrakoot-news-knp702556825","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रामनगर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। इसी दौरान अनियंत्रित कार कार पेड़ से टकरा गई। कार में सिर्फ चालक था, जो मौके से भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट पहने था, इससे उसके सिर पर चोट नहीं लगी।
राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों गांव निवासी गोविंद के घर रामायण पाठ हो रही है। गोविंद ने अपनी दो बहनों को लेने के लिए पुत्र नीरज को बाइक से गढ़चपा गांव भेजा था। नीरज बाइक से गीता देवी (35) पत्नी बुद्धविलास और सीता (48) पत्नी तीरथ प्रसाद व गीता के पुत्र विपिन (11) के साथ आ रहा था। रामनगर के रपटे के पास कर्वी से मऊ की तरफ जा रही एक इंडिका कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्र्ती कराया गया। यहां गीता की मौत हो गई।
उसका पुत्र विपिन, बहन सीता व नीरज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया कि मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। बाइक चालक हेलमेट पहने था जिससे उसके सिर पर चोट नहीं लगी है।