{"_id":"5f4d3d848ebc3e2abd75b684","slug":"woman-dies-after-giving-birth-chitrakutt-news-knp5798014134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझाबुझा कर शव को पोस्टमार्टम को लिए भेजा। सीएचसी प्रभारी डा. राजेश सिंह का कहना है कि अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला की मौत हो गई। जबकि शिशु स्वस्थ है।
कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खरौंध के पयासी ताला निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे बहू राजरानी (25) पत्नी रविकरण को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी के साथ मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
शाम सात बजे के बाद शिशु का जन्म हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद बहू को रक्तस्राव होने लगा। परिजनों का आरोप है कि मौके पर मौजूद स्टाफ से कई बार शिकायत कर इलाज करने को कहा लेकिन उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रात्रि करीब आठ बजे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के ससुर शत्रुघ्न व भाई हेमराज ने आरोप लगाया कि भर्ती के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने नार्मल प्रसव की बात कही थी। प्रसव होने के बाद हालत नाजुक होने की जानकारी नहीं दी और न ही रेफर किया गया।
स्टाफ की लापरवाही पर परिजनों में रोष व्याप्त रहा। सीएमओ डा विनोद कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। महिला ने दूसरे बच्चे को जन्मा था। नवजात फिलहाल स्वस्थ है।