फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Will solve the problems of the employees

जहां जरूरत हो पुलिस को ले जाकर कराएं समस्या का निस्तारण

Sat, 07 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will solve the problems of the employees
राजापुर (चित्रकूट)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार राजापुर में जनशिकायतों का निस्तारण किया। कहा कि इसकी लगातार उच्च स्तर पर समीक्षा भी की जा रही है
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आख्या को देखा। अपर उप जिलाधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए कि समस्याग्रस्त व्यक्तियों से फोन पर सत्यापन की जानकारी करें। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों के निस्तारण की जानकारी समस्याग्रस्त व्यक्ति से फोन पर वार्ता कर निस्तारण के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से बार-बार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं कि छोटी-छोटी समस्याओं को थाना, तहसील व ब्लाक स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर राजीव कुमार राय, अपर उप जिलाधिकारी संगम लाल, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार राजापुर एके कटिहार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed