{"_id":"68f54038b53ed376d4041cca","slug":"will-make-tapobhoomi-a-religious-and-rural-tourism-centre-dr-mohan-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122330-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तपोभूमि को बनाएगें धार्मिक व ग्रामीण पर्यटन केंद्र ः डॉ. मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तपोभूमि को बनाएगें धार्मिक व ग्रामीण पर्यटन केंद्र ः डॉ. मोहन
Mon, 20 Oct 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। दीपदान करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को चित्रकूट पहुंचे। आरोग्यधाम के मंदाकिनी घाट पर दीपदान करने के बाद साधु संतों के साथ बैठक की। सीएम ने कहा कि चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए विकास किया जाएगा। चित्रकूट में बड़े निर्माण कार्यों की आवश्यकता नहीं है। मंदाकिनी नदी स्वच्छ और सदानीरा बनी रहे। भगवान कामतानाथ के सुगमता से दर्शन हो सके और भक्तों को आसानी से प्रसाद मिल सके, ऐसे निर्माण कार्य किए जाएंगे। भगवान राम की तपोभूमि को धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन का केंद्र बनायेंगे। साथ ही सड़क चौड़ीकरण, परिक्रमा पथ के सौदर्यीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में विकास के लिए 163 स्थानों पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने भवन तोड़कर जमीन दी है। विकास के लिए जारी 2800 करोड रुपये के निर्माण कार्य अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरे हो जाएगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम स्टे को बढ़ावा देकर ग्रामीण पर्यटन के विकास के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने आरोग्यधाम में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि दौरी सागर निर्माण की सभी बाधाएं दूर की जाएं। डीएम सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि चित्रकूट में समग्र विकास के लिए पांच हजार करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें नगर वन निर्माण, घाट निर्माण, सड़कों के विकास, सौदर्यीकरण मंदाकिनी नदी की साफ-सफाई तथा घाट निर्माण परिक्रमा पथ के विकास जैसे कार्य शामिल हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तिका रामचन्द्र श्रीराम राजा सरकार के चरित्र की चित्रकथा का विमोचन किया।