फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wife turns out to be the killer of her husband

पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन

Wed, 04 Dec 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wife turns out to be the killer of her husband
खोही(चित्रकूट)। पत्नी के प्रेम में बाधक बने पति से नाराज पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। 28/29 नवंबर की रात पति के सो जाने के बाद पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया। दोनों ने मिलकर साड़ी से पति का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति की ही टेपों में शव रखकर गांव से दस किमी दूर मप्र के मोह कमगढ़ जंगल में फेंक आए थे। पांच दिन बाद नया गांव पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के ठर्री गांव निवासी टेंपो चालक देवनारायण पटेल के परिजनों ने बताया था कि 28/29 नवंबर की रात से वह बिना बताए लापता था। जिसका शव हनुमान धारा बाईपास रोड के किनारे महुआ के पेड़ के नीचे मिला था। थाना प्रभारी नयागांव योगेंद्र सिंह जयशूर ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा कराने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। टीम ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी गुड़िया पटेल पति देव नारायण पटेल निवासी ठर्री हाल मुकाम मोहनगढ़ थाना नयागांव एवं सुधीर पटेल उर्फ सुंदर पटेल पिता मुन्ना पटेल निवासी सपहा थाना कोतवाली कर भी हाल मोहनगढ़ थाना नयागांव को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई। काफी देर तक दोनों आरोपी पहले इधर-उधर की बातें बताकर गांव के ही दो युवकों पर घटना करने का संदेह व्यक्त कर पुलिस को गुमराह कर रहे थे। लेकिन जब संदेहियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या का राज उगल दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम में बताया कि 28/29 नवंबर की रात में दोनों ने मिलकर देवनारायण के कमरे में ही साड़ी से गले में फंदा डालकर हत्या की। मृतक देवनारायण का शव उसी की टेेंपो से हनुमान धारा रोड ले जाकर जंगल में छिपा दिया। घटना में प्रयुक्त साड़ी की किनारी का कपड़ा से साड़ी एवं घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद कर लिया गया है। मृतक देवनारायण ऑटो चलाता था
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बने थे दोस्त
चित्रकूट। आरोपी सुधीर पटेल भी टेंपो चलाता था। दोनों की दोस्ती हो जाने से सुधीर पटेल 6 माह से देवनारायण पटेल के साथ उसी के मकान में रहने लगा था। प्रेम काफ ी बढ़ जाने के कारण मृतक की पत्नी आरोपी गुड़िया पटेल से प्रेम संबंध हो गए थे और सुधीर पटेल व गुड़िया पटेल दोनों मिलकर देवनारायण को रास्ते का कांटा समझ कर इस घटना को अंजाम दे दिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed