फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Widow strangled

विधवा की गला घोंटकर हत्या

Thu, 29 Oct 2015 10:38 PM IST
Widow strangled
Widow strangled Updated Thu, 29 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Widow strangled
तीर्थक्षेत्र सीतापुर में बुधवार देर रात विधवा की हत्या कर दी गई। सुबह महिला के शव को उसके बेटे ने देखा और साथ रहने वाले अपने रिश्तेदारों को बताया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी केशव कुमार चौधरी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला के फूफरे भाई अनिल कुमार ने कोतवाली में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।


सीतापुर में चौगलिया बाजार मोहल्ले में पूनम गुप्ता (35) पत्नी स्व. कृष्ण कुमार अपने दो बच्चों दीया (11) और देव (10) के साथ रहती थी।

 कृष्ण कुमार की लगभग डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पूनम कर्वी में एक होटल में काम करती थी। गुरुवार की सुबह उसका शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला।

 महिला के सिर से निकला खून बहकर पूरे कमरे में फैला था। इसकी जीभ निकली हुई थी, जिससे आशंका है कि उसका गला दबाकर मारा गया होगा। सुबह महिला का पुत्र देव जब उसके कमरे में गया तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


 वह दौड़कर ऊपर रहने वाले अपने ताऊ-चाचा से बताने गया। इस पर सभी लोग भागकर नीचे आए। पुलिस को सूचना दी गई तो कोतवाल रनवीर सिंह पहुंच गए।

एसपी केशव कुमार चौधरी भी पहुंचे। कोतवाल रनवीर सिंह का कहना है कि महिला के फूफरे भाई की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed