फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   What began in child health nutrition month

बाल स्वास्थ्य पोषण माह की हुई शुरूआत

Wed, 02 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 02 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
What began in child health nutrition month

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चित्रकूट। बच्चों को रतौंधी व पेट में कीडे़ पड़ने जैसी बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत की। पहले चरण की शुरूआत जिलाधिकारी ने आधा दर्जन बच्चों को दवा पिलाकर की।

बुधवार को मुख्यालय स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होनें बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई।
विज्ञापन


 कहा कि इस अभियान का उददेश्य शुरूआत से ही बच्चों को निरोग रखने का प्रयास होना चाहिए। सभी माताएं बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खासकर रतौंधी व पेट में होने वाले कीडे़ की बीमारी से बच्चे को बचाना चाहिए। इस अभियान में कतई लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहले दिन दो दर्जन से अधिक बच्चों को दवा पिलाई गई। सीएमओ डा. रामबहादुर ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चल रहा है।

इसमें प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सभी केंद्रों में दवा दी जाएगी। मुख्यालय के छह सेंटर तरौंहा, सीतापुर, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, खटकाना, गांधीगंज व भरतपुरी में कर्मचारियों ने दवा दी।


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी डा. राजेश त्रिपाठी, डा. एन के कुरौचिया, पंकज गोयल, एम एल द्विवेदी व नरोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed