फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water source opened by digging in Mandakini river

मंदाकिनी नदी में खुदाई से जलस्रोत खुला

Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water source opened by digging in Mandakini river
चित्रकूट। धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी को नया जीवनदान देने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नदी के अतिक्रमण हटाने के साथ ही जलस्रोतों की तलाश कर पानी निकालने का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें ब्रह्मकुंड में कराई गई खोदाई से जलस्रोत खुल गया। जिससे नदी की जलधारा तेज हो गई।
विज्ञापन

धर्मनगरी के मप्र के क्षेत्र में मंदाकिनी नदी जगह-जगह अतिक्रमण करने से नदी पहले की तरह नहीं बहती है। हालत यह है कि पानी नदी में बहुत कम हो गया है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश शासन की तरफ से अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 22 स्थानों की सूची बनाई गई है। इसके साथ ही नदी के उद्गम स्थल जो बंद हो गये है, उन्हें खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मझगवा के एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि मंदाकिनी नदी में किए गए अतिक्रमण को हटाकर उनका संरक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही नदी के स्वच्छता के लिए भी अभियान चलाया गया है जिसमें मंदाकिनी नदी में साबुन, शैंपू के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही भंडारे में थर्माकोल व दोनो पत्तल पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed