फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water Sansthan's car passes trouble the city's outskirts

जल संस्थान की कार गुजारयिों से शहर के बाशिंदे परेशान

Sat, 08 Jul 2017 12:15 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 08 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water Sansthan's car passes trouble the city's outskirts
सुरियावां नगर में पानी की सप्लाई बाधित होने से निजी सबमर्सिबल से पानी भरते लोग।

विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में जल संस्थान की कार गुजारियों के कारण कई मोहल्लों में पेयजल के संकट से बाशिंदे जूझ रहे हैं। कई मोेहल्लों में तीन दिन से पानी की सप्लाई न होने से सुदूर क्षेत्र मेें लगे हैंडपंपाें से पानी लाना पड़ता है। करोड़ाें की लागत से बुंदेलखंड निधि व अन्य योजनाओं के माध्यम से नई पाइप लाइनें कई स्थानों पर बिछा दी गई लेकिन मानक विहीन होने से आए दिन पाइप टूट जाते हैं। जिससे जल संस्थान पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है।
शहर के शंकर बाजार के कुबेर गंज, शंकर गंज, पुरानी बाजार के उटारखाना, मिशन रोड के आसपास के मोहल्लों में पानी की सप्लाई न होने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। कई मोहल्ले में तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई हैं। जिससे यहां के निवासियों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। पंकज दुबे,पवन दुबे, राकेश गुप्ता, लवलेश यादव, रामसरन अग्रहरि, भरत कुमार, मोनू द्विवेदी, सुशील सिंह व अंकित आदि ने बताया कि जल संस्थान ने नई पाइप लाइनें बिछाई। इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही रवैया रहा तो जल्द ही जलसंस्थान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। तीन दिन से घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है।  
विज्ञापन


पांच महीने से टूटी पड़ी पाइप लाइन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित गंगा जी रोड में दाल मिल के सामने पांच महीने से आरसीसी सड़क के नीचे गुजरी पाइप लाइन टूटी हुई है। लगातार पानी सड़क में बहता रहता है। एक दर्जन बार से ज्यादा शिकायत के बावजूद उसे नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वार्ड में पेयजल समस्या
राजापुर(ब्यूरो)।  गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के कई वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों केा सुबह से हैंडपंप का सहारा लेने के लिए सड़कों पर आना पड़ता है। खासकर महिलाओं व बच्चाें पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। स्कूल जाने के पहले बच्चे पहले हैंडपंप से पानी भरकर घर में रखते हैं। महिलाएं हैंडपंप में एक घंटे तक लाइन लगाए खड़ी रहती हैं।


बिजली की कटौती होने से आ रही समस्या
चित्रकूट। जलसंस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता आर एस यादव ने बताया कि बरसात के पानी की सफ ाई करने व बिजली की कटौती से समस्या हो रही है। जल्द ही सभी स्थान पर नियमित आपूर्ति  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed